जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन हेतु हुए मतदान में 47 प्रतिशत हुआ मतदान
उमरिया- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत एक जनपद सदस्य पद के लिए हुए निर्वाचन में 47 प्रतिशत मतदान हुआ है । निर्वाचन प्रेक्षक गोविंद सिंह चौहान , एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा एवं संजय पांडेय ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया । मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ । मतदान केन्द्र 126 नरवार में प्रातः 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ था , जो अपरान्ह 3 बजे तक चला । मतदान केंद्र में कुल मतदाताओ की संख्या 784 थी, जिसमें 387 पुरूष तथा 397 महिला मतदाता शामिल है । पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ताप ने बताया कि 2.30 बजे तक इस मतदान केंद्र में कुल 450 मत पडे है जिसमें 240 पुरूष तथा 210 महिला शामिल है ।इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 120 प्राथमिक शाला भवन घोघरी में कुल मतदाताओं की संख्या 795 रही जिसमें से 417 पुरूष तथा 378 महिला मतदाता शामिल है । अपरान्ह 2.50 बजे तक 282 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था जिसमें 183 पुरूष तथा 99 महिलाएं शामिल है ।