रक्तदान कर जीवन दान देने का दिया संदेश

उमरिया- रक्तदान जीवन दान के उद्देश्य से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मुकुल तिवारी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान शरीर शोधन की प्रक्रिया है। इससे नया रक्त बनता है और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कम होती हैं।
एचडीएफसी बैंक राहुल दस व लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शर्मा ने ने कहा, “रक्तदान महादान है। स्वस्थ लोगों को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे बेहतर स्वास्थ्य बना रहता है। उन्होंने युवाओं से साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने का आह्वान किया और बताया कि यह दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
रक्तवीर हिमांशु तिवारी ने रक्त की कुछ बूंदें किसी जरूरतमंद की जान बचा सकती हैं। युवाओं को इस पुनित कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी सक्रिय भागीदारी ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम योगदान दिया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड मेटल देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान के दौरान लैब टेक्नीशियन विनीत साहू ,राहुल दास,रक्तवीर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, रक्तदाता वर्षा बर्मन, मुस्कान महोबिया, सेजल सिंह,निखिल,साक्षी रैदास,शिवम,योगेंद्र रैदास,लष्मी महोबिया,अंजली सिंह, सुलेखा राठौर, संजना केवट, सोनिया पटेल एवं सभी उपस्थित रहे।