गौरव दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल एवं CM डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में 229.66 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उमरिया, 15 नवम्बर। गौरव दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के बाणगंगा मैदान में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 229.66 करोड़ रूपये की लागत से 76 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 68.65 करोड़ रूपये की लागत से 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 161.51 करोड़ रूपये की लागत के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग दिलीप जायसवाल, सांसद सीधी संसदीय क्षेत्र डॉ राजेश मिश्रा, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल, विधायक विधानसभा क्षेत्र जैतपुर जयसिंह मरावी,  विधायक विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी शरद कोल,  विधायक बिसाहू लाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, योजना समिति के सदस्य कमल प्रताप सिंह, श्रीमती अमिता चपरा, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।