अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्यायें
उमरिया, 15 अक्टूबर। अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम एवं डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले ने जिले के दूर दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर निराकरण कराया। जनसुनवाई में भजन लाल ग्राम सेमरिया ने जमीन का गलत बंटवारा होने, फुल्ले लाल भनपुरा ने ग्रामीण बैंक प्रबंधक नौरोजाबाद ने धोखाधडी करने, धनपाल सिंह ग्राम काशपानी ने दूसरा आधार कार्ड बनाने, पौनिया ग्राम के लोगों ने प्राथमिक शाला जाने का रास्ता दिलवाये जाने, अनिल रजक अखडार ने जमीन का बंटवारा करवाने, बद्री प्रसाद ने पुत्र से दुकान खाली कराने, रमेश गुप्ता कौडिया ने रोग से फसल नष्ट होने पर राहत राशि दिलाने, छोटे लाल चौधरी चिल्हारी ने ट्रायसिकिल दिलाने, मुन्ना चौधरी चिल्हारी ने एक बत्ती कनेक्शन दिलाने, विकटगंज के किसानों ने भू माफिया से जमीन बचाने संबंधी आवेदन दिया।