ग्राम किरनताल में आयोजित संभाग स्तरीय जन कल्याण शिविर में हितग्राहियों को किया गया हितलाभ का वितरण

उमरिया 15 अक्टूबर।  शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के उददेश्य से करकेली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत किरनताल में संभाग स्तरीय जन कल्याण शिविर का आयोजन बांधवगढ विधायक शिवनारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया । इस अवसर पर आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला, कलेक्टर  धरणेन्द्र कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका सिंह, वनसंरक्षक शहडोल वृत्त, वन मण्डलाधिकारी विवेक सिंह, अपर कलेक्टर षिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, जिला पंचायत सदस्य ओमकांर सिंह, राजा तिवारी, पंकज तिवारी, संतोष सिंह, संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच, पंच, सचिव उपस्थित रहे।
शिविर में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पांच स्व  सहायता समूहों को 24 लाख रूपये के सीसीएल का वितरण, गांव की बेटी योजना के तहत चांदनी साहू, वंदना साहू, मधु साहू, सुलोचना साहू ग्राम मझगवां को लाभान्वित किया गया । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना ग्रामीण के तहत पांच हितग्राहियों के शौचालय स्वीकृति का प्रमाण पत्र, पीएम जन आवास योजना के 105 हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया गया।