शासकीय महाविद्यालयो में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम प्रारंभ

उमरिया 15 अक्टूबर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डा. एस. बी. चौधरी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले शासकीय महाविद्यालयो में अध्ययनरत विद्यार्थियो के शारीरिक एवं मानसिक स्वा0 से संबंधित बीमारियों की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के लिए उच्च शिक्षा विभाग एवं लोक स्वा0  एवं चिकित्सा विभाग व्दारा स्वा0  शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
उन्होने बताया कि 18 अक्टूबर को शासकीय महाविद्यालय पाली तथा स्व० श्री छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर मे शिविर आयोजित किया जाएगा । शिविर के माध्याम से उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन अंतर्गत प्रत्येक छात्र का डिजिटल हेल्थ रिकार्ड रखने हेतु हेल्थ एकाउंट , आईडी बनाई जाएगी। विद्यार्थियो के स्वा. , एनीमिया की जांच, दंत रोगो , आंखों का सही समय पर उपचार एवं आवश्य्क होने पर अस्पताल रिफर किया जाएगा। किशोरो एवं युवाओ को परमर्शदाता के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वा0 सबंधी परामर्श प्रदाय किया जाएगा।