दिल्ली की तिहाड़ जेल में मचा हड़कंप, 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव

नई दिल्ली, 27 जुलाई। दिल्ली की तिहाड़ जेल से हैरान कर देने वाली खबर आई है। तिहाड़ में 125 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जहां अभी लगभग 14 हजार कैदी मौजूद हों वहां इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी संक्रमितों की मौजूदगी जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल जिसमें तिहाड़, रोहिणी, मंडोली तीन जेल आती हैं, जिनमें संक्रमित कैदी पाए गए हैं, जेल प्रशासन में हड़कंप तब मचा जब पता चला की 200 कैदी सिलफिस बीमारी क े शिकार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 हजार 500 कैदियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। एचआईवी पॉजिटिव कैदी नए नहीं हैं, पहले से ये एड्स से ग्रसित हैं। वहीं 200 कैदियों में सिफलिस की बीमारी मिली है।