शांति पूर्वक सम्पन्न हो त्योहार – कलेक्टर दीपक सक्सेना
जबलपुर, 11 जुलाई। कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने थाना लार्डगंज अंतर्गत रानीताल करबला, थाना गढा अंतर्गत मदनमहल दरगाह शरीफ एवं थाना हनुमानताल अंतर्गत मदारछल्ला का भ्रमण कर मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये उपस्थित अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित कार्यपालिक दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी, एमपीईबी एवं नगर निगम के अधिकारियों को व्यवस्थाओ के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एंव थाना प्रभारियों को मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना क्षेत्र में सवारी एवं ताजिया रखने वालों की बैठक लेकर यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान कराने हेतु आदेशित किया।