कांग्रेस ने संगठन का ध्वज अर्पित कर सरदार अमरजीत सिंह को दी श्रद्धांजली

उमरिया, 24 जुलाई।  जिले के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद सरदार अमरजीत सिंह का गत दिवस निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। श्री सिंह कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को तडके उन्होने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। यह समाचार मिलते ही शहर मे शोक की लहर दौड गई। इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष ठाकुरदास सचदेव, नपा उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, पार्षद नासिर अंसारी, संजय पाण्डेय, मुकेश प्रताप सिंह, मो. आजाद, ओमप्रकाश सोनी, देवबहादुर सिंह, राजीव सिंह समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक स्व. सिंह को श्रद्धांजली देने पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक अजय सिंह ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का ध्वज चढा कर संगठन की ओर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। उल्लेखनीय है कि सरदार अमरजीत सिंह की गणना कांग्रेस के ऐसे नेताओं मे होती है, जिन्होने सदैव पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया। यहां तक कि विपरीत परिस्थियों मे भी नकेवल पार्टी का झंडा थामे रहे, बल्कि अन्य कार्यकर्ताओं को भी संकट के समय संगठन के सांथ खडे रहने के लिये प्रेरित करते रहे। समाज की सेवा और सक्रियता के कारण सरदार जी हमेशा जनता के बीच लोकप्रिय रहे। वे कई बार नगर पालिका के पार्षद निर्वाचित हुए। कल करीब दो बजे मुक्तिधाम उमरिया मे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नगर पालिका परिषद उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, श्रीमती रामायणवती कोल, श्रीमती अनीता सोनी, इंजी. दीपक सोनी, सुश्री नीतू चौधरी, अशोक गौटिया, नासिर अंसारी, श्रीमती फरीदा खान, श्रीमती पूजा सिंह, संजय पाण्डेय, अवधेश राय तथा श्रीमती फाहिमा सहित समस्त पार्षदों, पूर्व पार्षदों ने स्व. सरदार अमरजीत सिंह को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित कर पुण्यात्मा की शांति तथा परिवारजनो को यह कष्ट सहन करने शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।