उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम संपन्न
उमरिया। उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री एक्सीलेंस आर पी वी एस पी जी कॉलेज उमरिया में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही एस चंदेल के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉक्टर विमला मरावी के समन्वय से आयोजित किया गया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हीमोग्लोबिन की जांच 52 छात्रों की, बॉडी मॉस्क इनडेस्क जांच 67 , ब्लड प्रेशर की जांच 28 मनहित एप डाउनलोड कराया गया 32 , चौट बोट 20 को इंस्टॉल किया गया 12 की आभा आईडी बनाई गई किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता जिला चिकित्सालय सुश्री वर्षा त्रिपाठी द्वारा छात्र-छात्राओं को बीएमआई मैनेजमेंट एवं पोषण आहार व एनीमिया से मुक्त होने हेतु काउंसलिंग सेशन लिए गए। जिला समन्वयक किशोर स्वास्थ्य के द्वारा उपस्थित छात्र- छात्रों को मनहित एप टोल फ्री नंबर 14416 का प्रचार प्रसार करने एवं नशा के दुष्प्रभाव पर भी चर्चा किया गया उमंग उच्च शिक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी स्थानीय महाविद्यालय श्री जितेंद्र कुमार सहायक अध्यापक डॉ रमेश स्कूल डॉक्टर संध्या कुशवाहा डॉक्टर पी डी रावत डॉक्टर प्रमोद तिवारी डॉक्टर तुलसी रानी पटेल सुश्री मीणा सिंह डॉ राजेंद्र पटेल डॉक्टर कीर्ति तिवारी डॉक्टर प्रज्वल सिंह डॉक्टर प्रियंका गुप्ता डॉक्टर गायत्री उपस्थित रहे।