सहायक मलेरिया अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

उमरिया – कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी जिला उमरिया में ममता परस्ते सहायक मलेरिया अधिकारी के पद पर उमरिया में 11 वर्षाे से अपनी सेवाए सफातापूर्वक दी और अपने जीवन काल में 41 वर्ष 7 माह शासकीय सेवा में रही।
विदाई समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल द्वारा सम्मान समारोह में उपस्थित होकर उनके जीवन काल स्वस्थ रहने हेतु कामना की गई । कार्यक्रम में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉक्टर एस बी चौधरी , सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ के सी सोनी डाक्टर सी पी शाक्य शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप सिंह, आरएमओ डॉ मुकुल तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।