रीवा से पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे उप मुख्यमंत्री

रीवा, 2  अगस्त। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 3 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से रेलवे स्टेशन रीवा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा से पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे संजय गांधी हास्पिटल नवीन सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से पचमठाधाम में आयोजित कावड़ यात्रा और भंडारे में शामिल होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्री कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में शाम 5.30 से आयोजित भारतीय संस्कृति उत्थान कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री रात 7.55 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।