मानपुर में हरित क्रांति का आगाज, उठी हरित जागरूकता की लहर
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश भर में आयोजित हो रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत महिला थाना व जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा सरस्वती विद्यालय मानपुर गार्डन परिसर में उमरिया महिला थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,प्रधान आरक्षक शरद सैनी,विद्यालय प्राचार्य श्रवण तिवारी, प्रधान आचार्य तेजबली शुक्ला शिक्षक अनुपम तिवारी,राजकिशोर पटेल,शिक्षिका प्रतिमा शुक्ला,अनुराग शुक्ला,पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी की उपस्थिति में 51 फलदार व छायादार पौधे रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।