कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ताला बांधवगढ़ में रैली
उमरिया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत युवा टीम उमरिया द्वारा ग्राम पंचायत ताला बांधवगढ़ के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास
में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बांधवगढ़ में रैली व चित्रकला के माध्यम जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक जिला परियोजना समंवयक बालिका शिक्षा लक्ष्मी पटेल, छात्रावास अधीक्षिका सरला सिंह, टीम संयोजक हिमांशु तिवारी की उपस्थित में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।पानी बचाओ जीवन बचाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चों के साथ समाज सेवियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर आम जनमानस को जागरूक किया।
सहायक जिला परियोजना समंवयक बालिका शिक्षा लक्ष्मी पटेल व छात्रावास अधीक्षिका सरला सिंह ने कहा कि जो चीजें प्रकृति से मुफ्त में मिलती हैं, वही सबसे कीमती होती हैं, चाहे वह ऑक्सीजन हो या जल पृथ्वी पर पीने योग्य जल की मात्रा बहुत कम है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है. शिक्षिका रिया दे ने सुझाव दिया कि स्नान और कपड़े धोने के समय पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचना चाहिए।
हिमांशु तिवारी ने ने कहा कि हमें पानी को व्यर्थ में बहाना छोड़ जरूरत के हिसाब से ही उपयोग करना चाहिए। यदि हम सजग नहीं हुए तो आने वाले समय जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।बच्चों को जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में बताते हुए के साथ जल संरक्षण की जानकारी भी दी। इसमें विद्यार्थियों को जल बचाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया, जैसे कि पानी का अपव्यय न करना, पानी का उचित उपयोग करना, और वर्षा जल संचयन।बच्चों में जल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगे। बालमन में यदि प्रारंभ से ही जल के महत्व की समझ विकसित हो, तो वह भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।इस दौरान सहायक जिला परियोजना समंवयक बालिका शिक्षा लक्ष्मी पटेल, छात्रावास अधीक्षिका सरला सिंह, प्रेमलता रजक, अंजलि साहू, दीपिका सिंह ,निर्मला सिंह,पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, संजीवनी पटेल, छात्रावास विद्यार्थी अंशु सिंह, जयश्री जायसवाल, कस्तूरी सिंह,आरती बैगा,गीता सेन,कीर्ति प्रजापति, साक्षी सिंह, पूर्णिमा सिंह, राजकुमारी सिंह,कुसुम सिंह,क्षमा साहू व 200 की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।