जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत चिल्हारी के तालाब में किया गया श्रमदान
उमरिया – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रविंद्र शुक्ला के निर्देश एंव ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था जया सेवा समिति एवं परामर्शदाता द्वारा ग्राम पंचायत चिल्हारी के बड़े तालाब में श्रमदान किया गया । इस दौरान तालाब में फैले कचरा को सभी सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा श्रम दान करके बाहर निकाला गया तथा उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं जल के महत्व के बारे मे बताया गया। इस अवसर पर सरपँच अरुणा कोल , राजश्री मिश्रा , देव प्रकाश गौतम नावँकुर संस्था अध्यक्ष , परामर्शदाता , अन्नपूर्णा सोनी ,पत्रकार अजय शर्मा , एमएसडब्ल्ूय बीएसडब्ल्यू छात्र ,राहुल प्रजापति ,शिल्पा सोनी ,शिवांगी सोनी ,बबली ,दिनेश , आदि लोग उपस्थित रहे।