ई श्रम पोर्टल पर गिग, प्लेटफार्म वर्कर्स के पंजीयन हेतु विशेष पंजीकरण शिविर प्रारंभ

उमरिया । संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों के साथ-साथ गिग, प्लेटफार्म वर्कर्स सहित सभी श्रेणियों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु योजनाओं के प्रभावी वितरण के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस ई श्रम पोर्टल के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। राज्य शासन व्दारा गिग, प्लेटफार्म वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा लक्षित करते हुए इस श्रेणी के श्रमिको को संबल योजना से जोड़ा गया है । उन्हे ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा और पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे । जिसे दृष्टिगत रखते हुए शिविर आयोजित कर ई श्रम पोर्टल पर गिग, प्लेटफार्म वर्कर श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए एक लक्षित विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है । विशेष पंजीयन शिविर प्रारंभ हो गये है । यह शिविर 17 अप्रैल तक आयोजित किए जाऐंगे ।