जिला जेल का न्यायाधीश व्दारा किया गया निरीक्षण

उमरिया – जिला जेल उमरिया का न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरफराज खान व्दारा निरीक्षण किया । इस अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों को जमानत के संबंध में विस्तार से प्रक्रिया एवं आवेदन पत्र प्रस्तुत करने तथा एक बार जमानत निरस्त हो जाने पर पुनः जमानत आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया एवं शर्त की जानकारी दी । बंदियों व्दारा अपने प्रकरण में पेशी दिनांक एंव अधिवक्ता तथा वर्तमान स्थिति के बारे मे जानकारी पूछी गई । इस अवसर पर जेल अधीक्षक डी के सारस, जेलर, उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे, वारंट शाखा प्रभारी , प्रहरी मो० शारिब एवं ड्युटीरत मुख्य प्रहरी तथा जेल के समस्ता अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।