पंजीयन दस्तावेजो के पंजीयन के दर निर्धारण हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में किया गया अनुमोदन
उमरिया । मप्र बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिध्दांतों के नियम के तहत उमरिया जिले में उप खंड स्तर से स्थावर संपत्तियों के पुनरीक्षित बाजार मूल्य वृध्दि प्रस्ताव का कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न जिला मूल्यांकन समिति व्दारा अनुमोदन कर दिया गया है । बैठक में वन मंडलाधिकारी विवेक सिंह, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण जी आर गायकवाड, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दिनेश मर्सकोले, नगर पालिका उमरिया के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।जिला पंजीयक एवं जिला संयोजक पंकज कोरी ने बताया कि पंजीबध्द दस्तावेजों जहां अधिक बाजार मूल्य पर दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है तथा पंजीयन विभाग के मुख्यालय व्दारा उपलब्ध कराए गए अनुमानित प्रस्तावित वृध्दि का परीक्षण करनें के पश्चात जिले में कुल 355 लोकेशन में प्रस्तातव प्रस्तुकत किया गया था जिसमें से शहरी लोकेशन 50 तथा ग्रामीण लोकेशन 355 है ।
जिला पंजीयक ने बताया कि जिले में तहसील बांधवगढ में 51 लोकेशन में , बिलासपुर में 16 लोकेशन मे, चंदिया तहसील में 59 लोकेशन, करकेली तहसील में 29 लोकेशन में, मानपुर तहसील में 122 लोकेशन में , नौरोजाबाद तहसील में 37 लोकेशन में तथा पाली तहसील में 41 लोकेशन में वृध्दि प्रस्तावित की गई है । लोकेशन का निर्धारण कम से कम तीन पंजीकृत दस्तावेजों एवं न्यूनतम 2 से अधिक मूल दस्तावेजो पर पंजीयन के पश्चात किया गया है तथा रोड एवं रोड के अंदर की दरों में युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गई है ।