वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी थीम पर विशेष वित्तीय साक्षरता कैंप संपन्न

उमरिया । भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा घोषित वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के अंतर्गत आर बी आई एवं लीड बैंक भारतीय स्टेट बैंक उमरिया द्वारा जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया में वित्तीय समझदारी – समृद्ध नारी विषय पर एक विशेष वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष वित्तीय साक्षरता कैंप का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग जागरूकता, और सतर्क बैंकिंग व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था।
कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल के एलडीओ रामनगर ,अग्रणी जिला प्रबंधक उमरिया सेवक राम सोनवानी तथा भारतीय स्टेट बैंक शाखा मानपुर के शाखा प्रबंधक ,फील्ड ऑफिसर एवं राज्य आजीविका मिशन के समस्त स्टाफ उपस्थित थे | एलडीओ रामनगर द्वारा बैंकिंग प्रणाली, साइबर सुरक्षा, डिजिटल बैंकिंग, ऋण योजनाएँ, बचत खाते, और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
एलडीएम उमरिया सेवक राम सोनवानी द्वारा बैंक बचत योजनाये ,बैंकिंग प्रणाली , नामांकन ,वित्तीय धोखाधड़ी , सामाजिक सुरक्षा योजनाये एवं वित्तीय प्रबंधन समेत अनेक विषयों पर विस्तृत से चर्चा की गयी |
महिलाओं के लिए उपयोगी वित्तीय जानकारी
कार्यशाला के दौरान महिलाओं को सरकारी वित्तीय योजनाओं के लाभ, सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाएँ, साइबर अपराध से सुरक्षा के उपाय और वित्तीय निर्णय लेने में सतर्कता पर विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजन में विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने भाग लिया और अपने बैंकिंग अनुभव, वित्तीय समस्याओं और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की और महिलाओं को वित्तीय निर्णय लेने में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।