आंगनबाड़ी केंद्र पर युवाओं की टोली ने पोषणयुक्त औषधीय पौधों का किया रोपण
उमरिया – आयुष मंत्रालय के निर्देशन उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं 15 परिसर में पोषणयुक्त औषधि का पौधा रोपण किया गया।पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि अनादिकाल से ही औषधीय पौधों का उपयोग रोगनाशक और स्वास्थ्यवर्धक के रूप में, भारत ही नहीं समूचे विश्व में होता रहा है। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोखकर शुद्ध वायु देते हैं। पौधों के कारण पर्यावरण में संतुलन बना रहता है। पौधारोपण के दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा केवट, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन,खुशबू बर्मन, लक्ष्मी महोबिया व आंगनवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।