युवा परिचर्चा कार्यशाला :साइबर क्राइम के लिए किया जागरूक, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

उमरिया। सेफ क्लिक साइबर जागरूकता अभियान के तहत उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन पर पाली थाना के द्वारा साइबर जागरूकता युवा टॉक का आयोजन किया गया। पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी चपेट में न केवल बड़े व्यवसाय, बल्कि आम नागरिक भी आ रहे हैं। साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों से समाज को नुकसान पहुंचाने का मामला लगातार बढ़ रहा है।ऐसे में साइबर सुरक्षा के महत्व को समझने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से युवा परिचर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम के प्रथम सेशन में बैंकिंग संबंधित जानकारी युवाओं को प्रदान की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से उन लोगों को जागरूक करना था, जो डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन साइबर सुरक्षा के बारे में कम जानकारी रखते हैं।युवाओं को यह समझाया गया कि वे कभी भी अपने निजी और वित्तीय जानकारी को अनजान वेबसाइटों या लिंक पर न डालें। फिशिंग मेल्स और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई।
पुलिस वालंटियर हिमांशु तिवारी ने कार्यक्रम में युवाओं को मजबूत पासवर्ड बनाने की तकनीकें बताकर। यह बताया कि पासवर्ड को कभी भी दूसरों के साथ साझा न करें और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।साइबर अपराध में स्मार्टफोन का भी बड़ा हाथ है।युवाओं को स्मार्टफोन में सुरक्षा ऐप्स इंस्टॉल करने और अनजान ऐप्स को डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। युवाओं को ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, उप निरीक्षक सरिता ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक तारा सिंह,जेसन खान,शिव शंकर सिंह,प्रधान आरक्षक रेवा शंकर,आरक्षक सुनील सिकरवार, महिला आरक्षक तनु द्विवेदी, स्वाति जैन,पुलिस वालंटियर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,साक्षी रैदास,खुशबू बर्मन, एकता सोनी,संजना केवट,दीपिका मरकाम व सभी उपस्थित रहे।