जागरूकता ही है साइबर क्राइम से बचने का सबसे बड़ा हथियार -टी आई मुकेश मार्शकोले
उमरिया। साइबर जागरूकता अभियान अंतर्गत पुलिस थाना मानपुर के थाना प्रभारी मुकेश मार्सकोले द्वारा आम जनमानस को साइबरजागरूकता समझाने बस स्टैंड मानपुर में नुक्कड़ नाटक,सभा,का आयोजन कर हो रहे साइबर अपराध से बचने के आवश्यक सुझाव दिए गए। साइबर जागरूकता समझाने थाना मानपुर से थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्सकोले, उनि अभिलाष सिंह, सउनि रामसेवक पटेल, प्र.आर आकाशदास, प्रआर विकास मिश्रा, आर.राजेंद्र साहू आर सचिन पाटीदार, आर विशाल जाटव के द्वारा साइबर जागरूकता अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लॉटरी संबंधी फ्रॉड, किसान जनधन योजना, लाडली लक्ष्मी बहना योजना, आवास योजना में केवायसी अपडेट, आधार अपडेट करने संबंधी फ्रॉड, किस भी प्राइवेट ऐप के माध्यम से लोन न लेने संबंधी हिदायत, किसी भी ए पी के फाइल को न इंस्टॉल करने संबंधी हिदायत, अपने दस्तावेज की जानकारी किसी से भी शेयर न करे, कोई भी महिला अपनी निजी फोटो विडियो किसी से भी शेयर न करे, राह चलते कोई व्यक्ति आपसे फोन मांग की अपने किसी रिश्तेदार से बात करनी है तो स्पीकर में फोन करके बात कराये, किसी भी अनजान ऐप या सोशल मीडिया से कोई भी समान न खरीदे खरीदना है तो उन्हीं ऐप से खरीदे इसके लिए रजिस्टर्ड है जैसे अमेजन, फ्लिपकर्ट आदि, एवं साइबर अपराध में रखने वाली सावधानियां, किसी के साथ फ्रॉड हो जाए तो क्या करे के संबंध में उदाहरण सहित जानकारी दी गई एवं 1930 हेल्पलाइन नंबर का महत्व समझाया गया साथ ही साइबर अपराध से ज्यादा से ज्यादा सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मार्शकोले द्वारा उपस्थित आम जनमानस से की।