मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम कुचवाही में हितग्राहियों को पशु प्रदाय किये गए
उमरिया । मानपुर विकास खंड के ग्राम कुचवाही में 9 हितग्राही को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत पशुओं का प्रदाय किया गया। जिन हितग्राहियों को पशुओं का प्रदाय किया गया है उनमें बालदीन बैगा डोड़का,संतोष बैगा डोड़का,सुपनखा ग्राम बिजहरिया माया ग्राम बिजहरिया,लक्ष्मण बैगा ग्राम बिजहरिया , सहलाल बैगा ग्राम मझखेता,पंचम बैगा ग्राम मझखेता नरेंद्र बैगा ग्राम मझखेता ,गौरेला ग्राम मझखेता शामिल है। विदित हो कि पूर्व में 10 हितग्राही को पशु प्रदाय किए गए थे । अब तक मानपुर ब्लॉक में 38 पशु प्रदाय किए गए है जिसमें कुल 32 भैंस एवं 6 गाय शामिल हैं । इस अवसर पर मानपुर अनुविभागीय अधिकारी कमलेश नीरज , डिप्टी कलेक्टर सुश्री हरनीत कौर, डिप्टी कलेक्टर अंबिकेश प्रताप सिंह ,उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ के के पांडेय, डॉ अविनाश सिंह, व्ही ए एस डॉक्टर जी एस पेन्ड्रो , विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी करकेली डॉ संजीव बॉथम, मानपुर डॉ विपिन चंद्र आदर्श, डॉ अल्पना पटेल ,सजल जैन,तेजभान पटेल परीक्षित ठाकुर ,नारायण सिंह तथा पशु पालन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एव अन्य गणमान्यों की उपस्थित में हितग्राहियों को पशु प्रदाय किया गया साथ ही समस्त पशुओं का बीमा भी किया गया।