आईटीआई उमरिया में अप्रेन्टिसशिप मेला 10 फरवरी को

उमरिया । प्राचार्य शासकीय आईटीआई उमरिया ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरिया में एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेला 10 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से आयोजित किया गया है । मेंले में रोंच पालिमर पूने, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैंगलोर, फिऐट इंडिया पूना, टाटा मोटर्स, अडानी कच्छ गुजराज, स्नाइडर हैदराबाद , कॉम्पटन ग्रीव्स गोवा की कंपनी भाग लेगी । शौक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते है । आयु 18 से 26 वर्ष होना चाहिए । स्टायपेंड 10 से 20 हजार रूपये तक निर्धारित है । आनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/nwHQJC4TnSkPr1X5 है ।
मेला में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा , सीवी, रिज्यूम सहित 10 फरवरी को प्रातरू 9.30 बजे साक्षात्कार हेतु शासकीय आईटीआई उमरिया कछरवार रोड में उपस्थित हो सकते है । अप्रेन्टिसशिप हेतु भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्ताे के अनुसार की जाएगी । अप्रेन्टिसशिप मेले में सहभागिता हेतु यात्रा भत्ता देय नही होगा ।