जिला पंचायत सभागार में सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न
उमरिया – जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा वीरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन एवं सामान्य सभा बैठक संपन्न हुई । बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह सहित जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।बैठक में जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा वीरेंद्र पटेल ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दों पर मंथन पर चर्चा की गई । प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश बैठक में दिए गए । जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिन पर शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा वीरेंद्र पटेल ने कहा कि हम सब मिलकर जिले के संर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता है।