पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन
केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 14 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सालीवाड़ा, विकासखंड अमरवाड़ा में शिविर का आयोजन किया गया तथा किसानों और पशुपालकों को आवश्यक जानकारी दी गई।