बदहाली का शिकार बना चंद्रशेखर आजाद पार्क
जबलपुर, 25 जनवरी। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। वहीं शहर की प्राइम लोकेशन विजयनगर मथुरा विहार कॉलोनी के अंतर्गत योजना क्रमांक 14 अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 27 फरवरी 2007 को शहर की वरिष्ठ समाज सेवियो द्वारा पार्क का उद्घाटन किया गया था। स्ट्रीट लाइट, फवारा बच्चों के लिए झूले गार्डन चेयर से सुसज्जित किया गया था सेवा निवृत्ति बुजुर्गों के लिए पार्क आकर्षित करता था महिला पुरुष बच्चे के बाद एक सुबह शाम पार्क में घूम कर फूल पौधे के बीच गार्डन मैं जीवन का आनंद लेते थे जबलपुर विकास प्राधिकरण से नगर निगम के हैंड-ओवर कर दिया था। समय बीतने के बाद अब गार्डन में कई झूले टूटे पड़े हैं फूल पौधे नहीं हैं लाइट व्यवस्था बंद है आकर्षण का केंद्र बना फवारा बंद पड़ा है देखरेख के अभाव में रात्रि में आज सामाजिक तत्व पार्क के अंदर शराब कोरी करते हैं चारों तरफ फैल कचरा और गंदगी के कारण अब यहां कोई सेर सपाटा करने नहीं आता शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम पर बना पार्क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है पार्क में लगी शहीद क्रांतिकारी की प्रतिमा का अपमान है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि पार्क के जीर्णोद्धार मरम्मत के लिए कई बार वार्ड मेंबर व नगर निगम को शिकायत दी गई पर नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती उद्यान अधीक्षक आलोक शुक्ला से जानकारी लेने पर कहा गया कि जल्द ही इस पार्क के लिए व्यवस्थाएं की जाएगी।