जिला प्रभारी मंत्री का भ्रमण कार्यक्रम
उमरिया। प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान 25 जनवरी को प्रातः 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर अब्दुल्लागंज, नरसिंहपुर, जबलपुर , कटनी होते हुए सायं 5 बजे उमरिया सर्किट हाउस पहुंचेंगे। श्री चौहान 26 जनवरी को अमर शहीद स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे । इसी दिन माध्यमिक विद्यालय सिलौडी में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात सर्किट हाउस उमरिया पहुंचेगे । दोपहर 1 बजे उमरिया से प्रयागराज उत्तरप्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।