Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया। मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर पूर्व वर्षाे की भांति इस वर्ष भी 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जाना है । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार 25 जनवरी को शनिवार होने पर शासकीय कार्य दिवस न होने के कारण शपथ 24 जनवरी को ली जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को ली जाने वाली शपथ 24 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे अपने विभाग, कार्यालय में शपथ लेना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे सामुदायिक भवन उमरिया में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।