ग्राम पंचायत अमरपुर में आनंद उत्सव कार्यक्रम संपन्न
उमरिया। आनंद उत्सव के तहत ग्राम पंचायत अमरपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर बालक एवं बालिका चम्मच दौड प्रतियोगिता, बालिका बोरा रेस, पुरूष एवं महिलाओं के लिए चम्मच दौड प्रतियोगिता, ग्रामीणों के मध्य रस्सा कसी, खो खो, कबड्डी, चेअर रेस, पिठठू, सितोलिया, चम्मच दौड, नीबू दौड आदि तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य , गायन, भजन, कीर्तन, नाटक आदि एवं स्थानीय स्तर पर तय कार्यक्रम आयोजित किए गये । आनंद उत्सव में समाज के सभी महिला पुरूष, सभी आयु वर्ग के नागरिक, दिव्यांग आदि शामिल हुए । प्राचार्य पवन चतुर्वेदी नोडल अधिकारी आनंद उत्सव जनपद पंचायत सदस्य चंद्रकली सिंह , सरपंच सचिव अमरपुर कोटरी देवगवा , अर्चना सिंह बी डी कोरी, एकता सिंह, सोनाली पांडेय , अंकित शर्मा , धर्मेंद्र गवलिया , चंद्रकांत , राजन चतुर्वेदी , कोमल , आनंद ,अरुण सिंह , बीरेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे । आनंद उत्स,व कार्यक्रम में दहेज प्रथा से संबंधित नुक्करड नाटक की प्रस्तुवति स्कू ली बच्चों के व्दायरा दी गई एवं संदेश दिया गया कि दहेज एक अभिशाप है ।