मुख्यमंत्री ने शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
शहडोल, 16 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित सातवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 572 करोड़ रूपये के लागत की 30 औद्योगिक ईकाईयो का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि आबंटन के स्वीकृत प्रस्ताव प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शहडोल में बी-टेक की नई ब्रंाच खोलने और अनूपपुर में बायपास निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मे अब तक आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से 4 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले है। इनसे 3 लाख लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल क्षेत्र कुछ कारणों से विकास की दौड़ में पीछे छूट गया था, अब शहडोल चकाचौंध होने वाला है। अगले पांच सालों में संभाग के तीनांे जिलों का भाग्य बदल जाएगा। उद्योगों में निवेस के माध्यम से पूरे क्षेत्र में समृद्धि आयेगी। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के माध्यम से हम पांच सालों में प्रदेश की जीडीपी को दुगना करेंगे।