मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के ग्राम पिपरिया, माली में शिविर संपन्न
उमरिया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगरीय निकायों के वार्ड स्तर तथा ग्रामीण अंचलों में ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल अधिकारियों की डियुटी लगाई गई है। नोडल अधिकारियों के व्दारा शिविर में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण कराया जा रहा है। ग्राम बेल्दी, पिपरिया तथा माली में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिसका निराकरण मौके पर किया गया तथा जिनका निराकरण मौके पर संभव नही था, उसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, राशन पात्रता पर्ची, पेंशन दिलाने सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।