उमंग स्वास्थ्य केंद्र में किशोर किशोरियों को मिल रही परामर्श सेवाएं

उमरिया – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया में संचालित उमंग क्लीनिक का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस बी चौधरी ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उमंग स्वास्थ्य केंद्र पर 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों को परामर्श सेवाएं जैसे एनीमिया न्यूट्रिशन स्ट्रेस डिप्रेशन एंजायटी मेंस्ट्रूअल प्रॉब्लम फिजिकल एक्टिविटी एनसीडी बुलीइंग प्रीमैराटल काउंसलिंग वायलेंस बीएमआई की जांच एवं आवश्यकता अनुसार परामर्श व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष तथा रसोई कक्ष का निरिक्षण किया। उमंग क्लीनिक में विगत जून2024 से मांह दिसंबर 2024 तक 1379 किशोर एवं किशोरियों को काउंसलिंग किया गया। प्रसव कक्ष में नर्सिंग स्टॉफ तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में अवलोकन किया गया और प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं की समुचित जाँच और उपचार के साथ सावधानी पूर्वक प्रसव कराने के निर्देश दिया गया। एन सी डी क्लिनिक के समुचित संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया, मानसिक कक्ष में डॉ व्ही एस चंदेल द्वारा 6 मरीजों को चेक कर उपचार और उचित परामर्श दिया गया।