कमिश्नर ने सेवा सहकारी समिति मार्यादित कुम्हरवाह डोड़का, बड़खेरा का किया निरीक्षण

उमरिया। कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने सेवा सहकारी समिति मार्यादित कुम्हरवाह डोड़का , बड़खेरा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुल किसानों की संख्या 260 है। अभी तक 410 किसानों ने स्लॉट की बुकिंग कराई है। शेष किसानों की संख्या 150 है। अब तक 17519.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।प्राप्त बारदानों की संख्या 50 हजार है। उपयोग किये गए बारदानों की संख्या 2620 है।
इसी तरह कमिश्नर शहडोल संभाग ने बड़खेरा में धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बडखेरा खरीदी केंद्र के रास्ते में ऊपर 11 हजार लाइट की तार होने की वजह से धान का परिवहन नहीं हो पा रहा है जिससे किसानों का पैसा नहीं आ रहा है। आपने बारदाने एवं कांटों में सील के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा धान के सफाई के संबंध में पूछताछ की निरीक्षण के दौरान एस डी एम मानपुर कमलेश नीरज भी साथ थे।