सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत बडखेरा-16 में शिविर आयोजित

उमरिया । शासन व्दारा सुशासन सप्ताह अभियान के तहत आम जन को उनके घर में जाकर शासकीय योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु चलाई गई मुहिम से ग्राम बडखेरा 16 निवासी मोलई सिंह की दो वर्ष से चली आ रही फौती नामांतरण की समस्यां का समाधान चंद मिनटो में ही हो गया , जिससे मोलई सिंह अत्यंत प्रसन्न थे ।
उन्होने बताया कि उनके पिता जी का देहांत हो गया था । जमीन के फौती नामांतरण के लिए दो वर्ष पूर्व तहसील में आवेदन किया था । घर घर सर्वे अभियान के दौरान पटवारी से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि आप आवेदन करिए , फौती नामांतरण हो जाएगा । ग्राम पंचायत प्रांगण में आयोजित शिविर में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के समक्ष रामचंद्र सोनी ने आवेदन किया तथा नायब तहसीलदार संतोष चौधरी ने मौके पर ही आवेदन का निराकरण कर दिया । उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यष्मंत्री डा मोहन यादव एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।