प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय उमरिया में गणित दिवस विषय पर कार्यक्रम संपन्न
उमरिया । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय उमरिया में गणित दिवस विषय पर कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर सीबी सोदिया एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर संजीव शर्मा की उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा सीबी सोदिया ने कहा कि गणित को एक बेहतरीन विकल्प और दिशा के रूप में चित्रित करते हुए इस विषय में रोजगार की अपार संभावनाओं को विद्यार्थियों से साझा किया गया इसके साथ ही प्रोफेसर शर्मा द्वारा गणित के सिंपल कंपाउंड कैलकुलेशन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई । प्रोफेसर देवेश अहिरवार ने कहा कि यदि गणित कठिन लगता है तो उसको सरलतम विधि से भी सीखा समझा और पढ़ा जा सकता है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से गणित की पढ़ाई को कैसे सरल करना है विषय पर अपना व्याख्यान दिया ।