युवा संगम कार्यक्रम में संजीत सिंह को एसआर पद पर मिली जॉब

उमरिया । प्रदेश सरकार व्दारा बेरोजगार युवक , युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए समय समय पर रोजगार मेलें का आयोजन करते हुए रोजगार मुहैया कराया जा रहा है । मेले में युवक, युवती अपनी योग्यरता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर रहे है ।
सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग कार्यालय में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमे संजीत सिंह ग्राम बरतराई भी पहुंचे। उन्होने बताया कि बी ए फायनल की पढाई कर रहे है । उनके पिता गया सिंह कृषि का कार्य करते है । मेंले मे ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रायवेट लिमिटेड लिमिटेड सागर से संपर्क किया । संपर्क के दौरान दीपक पांडेय व्दारा कंपनी के कार्याे की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए किसानों से संपर्क करने, प्लां्टेशन की जानकारी देते हुए प्लांाटेशन कार्य कराने की बात कही , और मेरा इंटव्यून लेने बाद मुझे एसआर पद पर उमरिया, मानपुर के लिए चयनित कर लिया गया ।
संजीत सिंह ने बताया कि मासिक वेतन 8500 रूपये मिलेगी तथा 1500 रूपये पीएफ कटेगा । रहने की व्यवस्था कंपनी व्दारा की जाएगी । संजीत सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।