जिला जेल उमरिया में युवा टीम ने एड्स जागरूकता नुक्कड़ नाटक कर कैदियों को बताएं बचाव के तरीके

उमरिया- विश्व एड्स दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया जिला मुख्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.बी चौधरी व एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया द्वारा जिला जेल उमरिया परिसर में जेल अधीक्षक डी.के सारस व अप जेल अधीक्षक माखन सिंह मार्को की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के दौरान कैदियों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक कर बचाव के तरीके बताए गए।
जेल अधीक्षक डी.के सारस ने एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी व युवा टीम का स्वागत किया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि हिमांशु तिवारी व उनकी युवा टीम द्वारा प्रस्तुत एड्स जागरूकता नाट्य नाटक सराहनीय रहा।यह नुक्कड़ नाटक एड्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान कैदियों को बताते हुए कहा कि एचआइवी व एड्स फैलने में कई माध्यम सहायक होते हैं। अगर इन माध्यमों की भलीभांति समझ हो तो निश्चित तौर पर लाइलाज रोग से बच सकते हैं। इस रोग को लेकर कई भ्रामक विचार भी हैं, जिससे लोग रोग से ग्रसित लोगों से बातचीत करने तक से परहेज करने लगते हैं। जबकि हकीकत है कि यह रोग छूने या स्पर्श मात्र से नहीं फैलता है।कार्यक्रम में एड्स नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी,
जेल अधीक्षक डी. के सारस, जेल चिकित्सक डॉ. एस .के. जैन एंव जेलर/उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे,स्वास्थ विभाग लैब टेक्नीशियन अनुज रजक,शिवांशु सेंगर,प्रियंका यादव,नाटक कलाकार हिमांशु तिवारी खुशी सेन, वर्षा वर्मन, साक्षी रैदास, लक्ष्मी महोबिया, सुलेखा राठौर, नसीमा खातून मुस्कान महोविया सृष्टि महोबिया, चांदनी पनिका खुशबु बर्मन खुशी वर्मन, ने सामूहिक रूप से नाटय नाटक की प्रस्तुति दी एव जेल के समस्त अधीकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।