Breaking News
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
- »SIR – मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की अवधि पुन: बढ़ी
उमरिया । जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 38 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 1176 किसानों से 688223.38 क्विटल धान की खरीदी की गई है । अब तक 12889 किसानों ने स्लॉट की बुकिंग कराई है ।
उन्होने बताया कि जिले में संचालित समस्त धान उपार्जन केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार पंजीकृत एवं स्लॉट बुकिंग किसानों से समर्थन मूल्य पर औसत अच्छी गुणवत्ता एफ ए क्यूल धान कॉमन न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2300 प्रति क्विटल की दर से कृषको से धान उपार्जन का कार्य 2 दिसंबर प्रारंभ हो गया है जो 20 जनवरी तक 2025 तक किया जाएगा । अब तक 3250 किसानों धान विक्रय के लिए स्लॉट की बुकिंग कराई है। धान उपार्जन का कार्य सप्ताह में पांच दिवस सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक किया जाएगा । कृषक , नामिनी व्दारा विक्रय हेतु लाई गई उपज की केंद्र पर सर्वप्रथम कृषक तौल पर्ची जारी की जाएगी जिसमें स्लॉट बुकिंग क्रमांक, अनुमानित मात्रा, एवं वाहन का प्रकार की प्रविृष्टि की जाएगी उसके उपरांत स्कंध की साफ सफाई, नान एफ एक्यू स्कंध होने पर गुणवत्ता परीक्षण एवं ए एफ क्यू स्कंध की तौल उपरांत देयक जारी किया जाएगा।