विश्व मृदा दिवस पर युवाओं ने पौधारोपण कर मिट्टी की जैव विविधता की रक्षा करने ली शपथ

उमरिया -विश्व मृदा दिवस पर उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर विकट गंज मंदिर परिसर में पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि मृदा जिसे हम आम बोलचाल की भाषा मे मिट्टी कहते हैं, हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती है। मिट्टी के महत्व को याद रखने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है।
पर्यावरण मित्र खुशी सेन ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व मृदा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, कृषि के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के शमन, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास के लिए मिट्टी के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है।प्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है और उसकी एक थीम होती है। इस वर्ष की थीम ष्मिट्टी और पानी, जीवन का एक स्रोतष् है।इस थीम के अनुसार हमें उन उपायों को अपनाना चाहिये जिससे कि मिट्टी को जीवित रखा जा सके और उनकी उपजाऊ शक्ति बनी रहे।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशू तिवारी, खुशी सेन,वर्षा बर्मन,मुस्कान महोबिया,साक्षी रैदास,सोनिया पटेल,अनीता रौतेल,लष्मी महोबिया,खुशी पाठक,उपस्थित रहे।