जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध
उमरिया । उप संचालक कृषि ने बताया कि उमरिया जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि होल सेलर में विपणन संघ डी एम ओ में यूरिया 1710.770 मीट्रिक टन, डी ए पी 376.850 मीट्रिक टन, पोटाश 39.350 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 702.650 मीट्रिक टन, एन पी के 130.600 मिट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
निजी में यूरिया 869.790 मीट्रिक टन, डी ए पी 10.000 मीट्रिक टन, पोटाश 5 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 261.750 मीट्रिक टन, एन पी के 134.600 मी० टन उपलब्ध है। रिटेलर में विपणन संघ डी एम ओ विपणन सोसायटी में यूरिया 72.480 मीट्रिक टन, डी ए पी 24.950 मीट्रिक टन, पोटाश 2.100 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7.750 मीट्रिक टन, एन पी के 6.260 मिट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
निजी में यूरिया 1510.340 मीट्रिक टन, डी ए पी 36.600 मीट्रिक टन, पोटाश 2.525 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 138.350 मीट्रिक टन, एन पी के 81.400 मिट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। एम पी एग्रो में यूरिया 8.145 मीट्रिक टन, डी ए पी 19.100मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 0.200 मीट्रिक टन तथा एन पी के 541.220 मी० टन उर्वरक उपलब्ध है।