जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक 12 दिसंबर को

उमरिया – जिले के अग्रणी बैंक भारतीय स्टेसट बैंक के संयोजकत्व में जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 12 दिसंबर को सायं 4 बजे से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आहूत की गई है।
बैठक में बैंक की सीडी रेसियो, वित्तीय साक्षरता जागरूकता, बैंक शाखाओ व्दारा आयोजित किए जाने वाले ग्राम पंचायत स्तर के शिविरो में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रगति शिविर, प्रधानमंत्री जन धन योजना अंतर्गत खातो का आरई ई के वायसी की समीक्षा, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना, एसबीआई आरसेटी व्दारा प्रायोजित एवं इनके संवितरण पर चर्चा, सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों की समीक्षा, जिला व्यापार उद्योग केंद्र के योजनाओ की समीक्षा, आदिवासी वित्तीय विकास विभाग योजनाओ की समीक्षा, मत्स्य पालन, पशु पालन एवं कृषि विभाग के केसीसी के प्रगति कीसमीक्षा सहित अन्य बिंदुओ पर समीक्षा की जाएगी ।