संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाएगा
उमरिया, 25 नवंबर। अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम ने बताया कि संवधिान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन हेतु अधिकाधिक संख्या में शासकीय सेवकों के साथ साथ आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि सामूहिक वाचन की तस्वीर, सेल्फी https://constitutuion75.com पोर्टल पर अपलोड होगी, तत्पश्चात वेबसाइट पर प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा जिसे डाउनलोड कर सोशल मीडिया में साझा किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विभाग व्दारा एक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाए।