विधायक मानपुर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 30-30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

उमरिया, 8 नवंबर। मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरबसपुर, ग्राम पंचायत मझगवां अंतर्गत ग्राम-सरसवाही एवं ग्राम पंचायत कोडार में 30-30लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य भूमि पूजन मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने कहा कि ग्रामों में सामुदायिक भवन के बन जाने पर इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होने कहा कि ग्रामो में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पक्की सड़को का जाल बिछाया गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हुई है।  शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तके, सायकिल, छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है। गांव गांव हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल खोले गए है, जिससे बच्चे ग्राम में ही रहकर शिक्षा अर्जित कर रहे है। बालक एवं बालिकाओं के लिए सर्व सुविधा युक्त छात्रावास बनाये गए हैं।
इस अवसर पर हरीश विश्वकर्मा ,मौजीलाल चौधरी, रामसुंदर यादव , माया सिंह जनपद सदस्य, संजय सिंह, सुरेश विश्वकर्मा,  दयाराम यादव,  राम लोचन तिवारी,  अंकित राय,  जम्मू यादव,  मनोज चौधरी,  सरपंच घघराड़ , अशोक राय ,रामप्रसाद विश्वकर्मा,  पूरनलाल विश्वकर्मा ,अरूण चौधरी पूर्व जनपद सदस्य, बबलू जाय०, सरपंच बरबसपुर  शौखीलाल यादव ,शरण बैगा सरपंच ग्राम पंचायत कोडार, सरपंच ग्राम पंचायत मझगवां राजीव सिंह , रामकृपाल यादव, संदीप तिवारी ,  हरि सिंह जी जनपद सदस्य सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।