निबंध चित्रकला प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक व कैम्प आयोजित कर विधिक सेवा का बताया उद्देश्य छात्राओं को किया जागरूक
उमरिया, 7 नवंबर – मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जबलपुर के निर्देशन अनुसार उमरिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उमरिया के जिला प्रधान न्यायाधीश, अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता व जिला न्यायाधीश, सचिव के मार्गदर्शन में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 4 नम्बर से 9 नम्बर 2024 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। इसी क्रम 6 नवंबर 2024 को शा.कन्या विद्यालय में लीगल एक्ट नुक्कड़ नाटक निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पेन देकर सम्मानित किया गया।प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया विवेक कुमार गुप्ता ने बताते हुए कहा कि न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह न्यायोत्सव का उद्देश्य आमजन मानस में विधिक जागरूकता एवं जनसमान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विद्यालय की छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का संदेश दिया है उसे संदेश के माध्यम से हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना है।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने व प्रचार-प्रसार करने, लड़कियां जन्म लें, उन्हें समान प्यार व शिक्षा मिले और देश का सशक्त नागरिक बनने का अवसर मिले इससे संबंधित शपथ भी ली। न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया जितेंद्र कुमार बाजोलिया ने बेटी बेटा में कोई अंतर नहीं है। अपने बेटों कि तरह ही उनकी भी देखभाल कर बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।
विधिक सेवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं उप योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जन सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान न्यायिका मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह,जजराज सिंह,साक्षी पटेल,सहायक महेश तिवारी, विद्यालय प्राचार्य ललन सिंह मरकाम, महेश पहाडि़या, लालजी साहू साधना रावत रेखा स्वामी सुशील सिंह, पैरालीगल वालंटियर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,मुस्कान महोबिया,मणिदीप मिश्रा,गोपाल तिवारी, लक्ष्मी महोबिया व समस्त पैरालीगल वॉलिंटियर्स, शिक्षक गण व छात्राएं उपस्थित रही ।