स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रूशा. महाविद्यालय नौरोजाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर में 12 युवाओं ने किया रक्तदान
उमरिया, 22 अक्टूबर। रक्तदान जीवन दान के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय उमरिया के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय महाविद्यालय नौरोजाबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय युवतियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 12 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।ब्लड बैंक अधिकारी डा. मुकुल तिवारी ने कहा कि युवा वर्ग को यह समझना होगा कि किसी भी खुशी मौके पर फिजूल खर्ची करने की बजाए रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है, क्योंकि यह किसी भी रक्तदाता को पता नहीं होता कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त कितने जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है।