अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्यायें

उमरिया, 22 अक्टूबर।  साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम एवं डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले ने जिले के दूर दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओ को सुना तथा मौके पर निराकरण कराया।
जनसुनवाई में आनंद तिवारी ग्राम रामपुर ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, बिसरल बैगा निवासी बरबसपुर ने वन भूमि का पट्टा दिलाने, राजू प्रसाद दाहिया ग्राम सिंहपुर ने पीएम आवास दिलाने, मुनीषा सिंह ग्राम कटहार ने दंबगों से भूमि मुक्ति कराने, इशरत खान घंघरी नाका ने दुकान के सामने से ठेला हटवाने, दशरथ प्रसाद तिवारी ग्राम अखडार ने फौती नामांतरण करने, हेमंत कुमार व्दिवेदी उपयंत्री सिविल लोनिवि ने माह सिंतबर 2024 का वेतन नही मिलने, शिव कुमार यादव ग्राम कोयलारी ने सगे भाईयों व्दारा हक हिस्से की जमीन पर लडाई झगडा कर आवास न बनाने देने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया ।