शासकीय आईटीआई उमरिया में एक दिवसीय कैंपस का आयोजन 24 अक्टूबर को
उमरिया, 22 अक्टूबर । प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि शासकीय आईटीआई उमरिया में एक दिवसीय कैंपस का आयोजन 24 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है । कैंपस में एनसी सप्लाई प्राईवेट लिमिटेड कंपनी हिस्सा लेगी । पद अप्रेनटिसशिप ट्रेनी एसेंमबली एंड प्रोक्डशन इंजीनियर है। योग्य्ता आईटीआई डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आयु 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए। आवश्यक दस्तावेजो में फोटो पहचान पत्र, आईटीआई, अंकसूची, दसवीं आदि प्रमाण पत्र तथा दो नवीनतम फोटो लाना आवश्यक है । चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से होगी ।