Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया, 21 अक्टूबर । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में धान उपार्जन हेतु पंजीयन कराने वाले किसानों का सत्यापन करने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए है । आपने कहा कि शासन व्दारा जिन खाद्यान्न फसलों का उपार्जन किया जाता है और जिले के किसानों ने अपना पंजीयन उपार्जन हेतु कराया है , उनका सत्यापन राजस्व अधिकारी तत्परता से करें ।
बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, अति.पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।