मानपुर में गरबा प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

उमरिया, 12 अक्टूबर। सनातन धर्म में सबसे पवित्र पर्व के रूप में मनाया जाने वाला त्यौहार नवरात्रि का माना जाता है और इन्हीं नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिनों तक अलग-अलग रूप में पूजा अर्चना की जाती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गरबा नृत्य का आयोजन किया जाता है। मां दुर्गा को प्रसन्न कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है। इसी उद्देश्य से प्रगति गरबा नाइट्स सीजन 2 समिति द्वारा नगर परिषद मानपुर में प्रगति होटल मैदान में आयोजित प्रगति गरबा नाइट्स महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
गरबा महोत्सव में आयोजन समिति के आग्रह पर प्रतिष्ठित बघेली कलाकार अविनाश तिवारी ने पहुंचकर दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत नगर के गणमान्य नागरिक व समाजसेवियों द्वारा मां दुर्गा का पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती के साथ की गई। महाआरती में सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर मां के भव्य दरबार में दीपक को हाथों में लेकर मां की भव्य आरती की। इसके बाद गणेश वंदना नृत्य किया गया गरबा कार्यक्रम में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया और मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी दर्शको को उत्साहित कर दिया साथ ही बघेली कलाकार अविनाश तिवारी ने भी दर्शकों को अपने गीत व कॉमेडी से रोमांचित कर भावविभोर कर दिया प्रगति गरबा नाइट्स समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया प्रगति गरबा नाइट्स सीजन 2 समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों,दर्शकों,पत्रकार बंधुओ,प्रगति होटल के संचालक, सम्राट टेंट हाउस,मुकेश स्टूडियो के संचालक एवं मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन का अंतर्मन से धन्यवाद ज्ञापित किया है।